रिश्तों का खून: सास ने बहू की ली जान, अंधे हत्याकांड का खुलासा करने का पुलिस का दावा: देखिए पूरी खबर

पन्ना मध्य प्रदेश खबरें 19 मार्च 2026

Mar 19, 2026 - 10:56
Mar 19, 2026 - 10:57
 0  37
रिश्तों का खून: सास ने बहू की ली जान, अंधे हत्याकांड का खुलासा करने का पुलिस का दावा: देखिए पूरी खबर
मोहन्द्रा चौकी पुलिस ने नीता साहू के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए हत्या के आरोप में उसकी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फोटो

रिश्तों का खून: सास ने बहू की ली जान, अंधे हत्याकांड का खुलासा करने का पुलिस का दावा

    आपसी विवाद में वारदात, आरोपी सास गिरफ्तार; कुदाली और खून से सनी साड़ी जब्त

* पुलिस के खुलासे को संदेह की नजर से देख रहे क्षेत्रवासी

पन्ना। The Global India News मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत मोहन्द्रा चौकी क्षेत्र में हुए गर्भवती महिला के अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार 14 मार्च 2026 को ग्राम पड़वार निवासी शिक्षक दयाराम साहू ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी नीता साहू घर के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी है, जिसके सिर, माथे और होंठ पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतका नीता सात माह की गर्भवती थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला मृत पाई गई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि चौकी प्रभारी मोहन्द्रा उनि दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेह के आधार पर मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने आपसी कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ने पर कुदाली से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया, ऐसा पुलिस का दावा है। नीता की नृशंस हत्या से उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुदाली और घटना के समय पहनी गई साड़ी जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बता दें कि क्षेत्र में कई ऐसे लोग हैं जो पुलिस की कहानी (खुलासे) पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल लोगों का मानना है, बहू के हत्याकांड को इतनी बेरहमी से वृद्ध सास अकेले अंजाम नहीं दे सकती है। इसलिए सनसनीखेज अंधे कत्ल के खुलासे को लेकर ग्राम पड़वार सहित क्षेत्र में कई तरह चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन चर्चाओं में कितनी सत्यता है यह तो फिलहाल मृतका के ससुराल पक्ष के लोग और पुलिस ही बेहतर बता सकते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस जांच में और कौन से नए तथ्य निकलकर सामने आते हैं।

ऐसे ही खबरें देखने के लिए बने रहिए 

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ 

पन्ना मध्य प्रदेश 19 मार्च 2026 की खबरें।

TGIN न्यूज 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news