चोरी के जेवर और नगदी सहित महिला गिरफ्तार:सिधौली पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेजा, नकद रुपए व सफेद धातु की पायल बरामद किया:
सिधौली सीतापुर 18 मार्च 2026 को सीतापुर पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधौली कोतवाली पुलिस ने एक वांछित महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार के निर्देशन में थाना सिधौली पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता शहनाज को गिरफ्तार किया। शहनाज वकालत की पुत्री है और मोहल्ला सिद्धेश्वर नगर, थाना सिधौली की निवासी है। उसे कोनी घाट के पास से सुबह लगभग 10:20 बजे पकड़ा गया।
शहनाज मु0अ0सं0 347/2025 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित थी। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से चोरी से संबंधित 5120 रुपये नकद और एक जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद की गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अभियुक्ता को माननीय न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है।
The Global India News TGIN Sitapur
सिधौली सीतापुर न्यूज
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0