लहरपुर, सीतापुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर में अमावस्या के पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। बुधवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लहरपुर सीतापुर खबर
लहरपुर, सीतापुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर में अमावस्या के पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। बुधवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और भगवान को नमन किया। मंदिर प्रांगण में जगह-जगह हवन-पूजन का आयोजन किया गया और लोगों ने यथासंभव दान-पुण्य किया।
मान्यता है कि इस पवित्र सरोवर में स्नान करने से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। मंदिर के पुजारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि शास्त्रों में अमावस्या का विशेष महत्व है। इस पावन दिन पर स्नान और दान करने से मनुष्य सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0