भाजपा सरकार में दलित किसान की फसल उजाड़कर खेत में जबरन चक मार्ग बनाए जाने का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित
भाजपा सरकार में दलित किसान की फसल उजाड़कर खेत में जबरन चक मार्ग बनाए जाने का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित
सीतापुर। जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख के थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम पट्टी से पहाड़पुर तक बनाए जा रहे चक मार्ग को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। पीड़ित दलित किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी खड़ी फसल उजाड़कर तथा खेत में जबरन चक मार्ग पटाया जा रहा है। किसान का कहना है कि उसे न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही उसकी आपत्तियों को सुना गया। इस घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।
पीड़ित ने हमारे संवाददाता सुधीर कुमार को बताया कि संबंधित लेखपाल अनुभव त्रिपाठी ने कथित रूप से प्रधान प्रतिनिधि के दबाव में चक मार्ग को निर्धारित दिशा से हटाकर टेढ़ा कराया, ताकि प्रधान प्रतिनिधि की बोरिंग और पानी की टंकी को बचाया जा सके। आरोप है कि इसके कारण गरीब दलित किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि पर आवश्यकता से अधिक चक मार्ग निकाल दिया गया, जिससे उनकी खेती को भारी नुकसान पहुंचा।
पीड़ित किसान का आरोप है कि प्रशासन ने बिना विधिवत सूचना दिए उसकी खड़ी फसल पर मिट्टी डलवा दी और खेत में लगे पेड़ों को भी काट दिया गया। उसका कहना है कि वर्षों की मेहनत और परिवार की आजीविका का सहारा बनी फसल कुछ ही घंटों में नष्ट हो गई। इससे उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि चक मार्ग का निर्माण राजस्व अभिलेखों और नियमानुसार किया जाता, तो किसी किसान की फसल या भूमि को अनावश्यक नुकसान नहीं होता। उनका आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के हितों की रक्षा के लिए गरीब किसानों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक पैमाइश कराए जाने की मांग की है।
पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन, राजस्व विभाग तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा उसकी नष्ट हुई फसल, पेड़ों और भूमि के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए।
इस संबंध में लगाए गए आरोप पीड़ित किसान और ग्रामीणों के हैं। संबंधित लेखपाल, प्रधान प्रतिनिधि तथा राजस्व विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है
The Global India News TGIN
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0