बाढ़ के पानी में उतरे किसान, सड़क पर धरना देकर प्रशासन को घेरा
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़
The Global India News Today Breking.
सीतापुर न्यूज : सकरन सीतापुर
बाढ़ के पानी में धरने पर बैठे किसान, आश्वासन के बाद मौंगपत्र दो दिन में डीएम को रिपोर्ट भेजने का भरोसा, स्थायी समाधान बाढ़ के बाद कराने की बात सुधीर सिंह कुम्भाणी | सकरन, सीतापुर
बाढ़ और अतिवृष्टि की मार झेल रहे किसानों का आक्रोश बुधवार को कल्ली-लखनियापुर बाजार में सड़क पर दिखाई दिया। जलभराव के बीच सैकड़ों किसान और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। किसनों का कहना है कि समस्या केवल बर्बादी तक सीमित नहीं है, बल्कि जलनिकासी और संपर्क मार्गों की बदहाली ने हर वर्ष ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धरने की सूचना पर तहसीलदार लहरपुर न्यायिक स्वाति सिंह व राजस्व निरीक्षक अमर सिंह वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। किसानों ने फसल क्षति, राहत सम्मती, सड़क, जलनिकासी तथा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा सहित छह सूत्रीय मांगपत्र उनके समक्ष रखा। तहसीलदार ने।
#सीतापुर_न्यूज
#बाढ़_आपदा
तत्काल समस्याओं से संबंधित मांगों को दो दिवस दिवस के भीतर जिलाधिकारी सीतापुर को भेजक समधान करने तथा बाढ़ समाप्त होने के बाद स्थायी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद किसानों ने मांगपत्र सौंप दिया। मौके पर क्षेत्रीन लेखपाल अरविंद
सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अब सवाल यह है कि वर्षों से जलभराव झोल रहे क्षेत्र को इस बार राहत के स्थायी समाधान कब मिलेगा। मांगपत्र में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, भानान फसल क्षति का निष्पक्ष राजस्व कृषि सर्वे, मुआवजा व फल बीमा, लखनियापुर-चिल्हिया तथा तखनियापुर-खजुरा मार्गों को ऊंचा करने और स्थायी जलनिकासी की मांग की गई। इसके अलावा लालपुर बाजार से सोडा तक घाघरा नदी पर बांध निर्माण की मांग भी प्रमुख है।
धरने में आजाद समाज पार्टी के मुलायम सिंह गौतम, संतराम जाटव, संजीत राजवंशी, भल्लू राम, शिवरानी, कमलेश, श्रवण कुमार और इसरार अहमद सहित किसान-ग्रामीण मौजूद रहे।
धरने में आजाद समाज पार्टी के मुलायम सिंह गौतम, संतराम जाटव, संजीत राजवंशी, भल्लू राम, शिवरानी, कमलेश, श्रवण कुमार और इररार अहमद सहित सैकड़ों किसान-ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रमुख मांगेंः
प्रभाविर परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराना
फसल क्षति का निष्पक्ष राजस्व-कृषि सर्वे व मुआवजा व फसल बीमा
लखनियापुर-चिल्हिया मार्ग को ऊँचा करना
लखनियापुर-खजुरा मार्ग को ऊँचा कर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था
लालपुर बाजार से सांडा तक घाघरा नदी पर बांध निर्माण
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0