लखीमपुर खीरी में सम्राट अशोक जयंती पर भीम आर्मी की महारैली आयोजित हुई: उमड़ी भीड़
लखीमपुर खीरी न्यूज .
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आज लखीमपुर खीरी में आयोजित जनसभा में जोरदार भाषण देते हुए सामाजिक न्याय, संविधान और युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ी बातें कही। सभा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि देश का संविधान ही गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों की ताकत है और इसे कमजोर करने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की अपील की।
आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है और जनता ही इसका फैसला करेगी। सभा में मौजूद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में जोश और नारों की गूंज रही।
आज जननायक एड. चंद्रशेखर आज़ाद जी के नेतृत्व में जनपद लखीमपुर खीरी में आयोजित “बहुजन भाईचारा संकल्प महारैली” का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सफल आयोजन यह साबित करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस भव्य महारैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार, तथा अपनी उपस्थिति और समर्थन से इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक जनता को सलाम।
आप सभी की यह एकजुटता बहुजन महापुरुषों के मिशन को और गति देने का संकल्प है—संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष और भी मजबूती से जारी रहेगा।
जय भीम! जय भारत!
लगातार भीम आर्मी अपने समाज के लोगों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और बाबा साहब के संविधान पर लोगों को चलाने के लिए लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा हैं
आजाद समाज पार्टी पूरी देश में अपना कार्यकर्ता और भीम आर्मी अपनी रैलियां जागरूकता अभियान कर रही है जहां पर अन्याय होता भीम आर्मी अपने समाज के लोगों के साथ घड़ी रहती है पूरा मदद करती है।
ऐसे ही खबरें देखने के लिए बने रहिए द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ ।
आज की खबरें।
29 मार्च 2026
जय सम्राट अशोक! ✊🔥
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0