उत्तरप्रदेश के बांदा जिले की सीमा से सटा मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के आखिरी छोर में बसा हुआ ग्राम पंचायत नरदहा के लाल ने मचाया सीधी जिले में धमाल जनगणना 2027 के उत्कृष्ट कार्य पर शिक्षकों का सम्मान, प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र
उत्तरप्रदेश के बांदा जिले की सीमा से सटा मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के आखिरी छोर में बसा हुआ ग्राम पंचायत नरदहा के लाल ने मचाया
सीधी जिले में धमाल
जनगणना 2027 के उत्कृष्ट कार्य पर शिक्षकों का सम्मान, प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र
-------
जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं गणना” कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए जिला प्रशासन सीधी द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जनगणना कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को “स्टार ऑफ द मंथ”, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
विशेष प्रशस्ति पत्र से सुशील कुमार खटीक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूरी, कुसमी को सम्मानित किया गया। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु उन्हें कुसमी चार्ज अंतर्गत मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के परिणामस्वरूप कुसमी विकासखंड जिले में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य पूर्ण करने में सफल रहा। उनके दायित्वबोध, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं समर्पण की जिला प्रशासन ने विशेष सराहना की।
इसी क्रम में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला तेलियान टोला पांड, मझौली; सुखनन्दन प्रजापति, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुर्दाडीह, सिहावल; सुरेन्द्र कुमार गुरदवान, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवा, कुसमी तथा रावेन्द्र पाण्डेय, उच्च माध्यमिक शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवाह, गोपदबनास को जनगणना 2027 के दौरान सौंपे गए दायित्वों का उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं समयबद्ध निर्वहन करने तथा प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
उपरोक्त शिक्षकों की प्रतिबद्धता, कार्यकुशलता एवं टीम भावना ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सम्मानित शिक्षकों के कार्य अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Census India 2027
The Global India News TGIN न्यूज
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0