धरमपुर थाना से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
धरमपुर थाना से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
अजयगढ़। पन्ना जिले की पुलिस अधीक्षक (ैच्) निवेदिता नायडू द्वारा बीते दिनों विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए थे। इसी क्रम में स्थानीय धरमपुर पुलिस थाने से विदा हो रहे पुलिसकर्मियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में धरमपुर पुलिस थाना प्रभारी अनिल राजपूत एवं स्टाफ ने स्थानांतरित होकर जा रहे साथी कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी। सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके बेहतर कार्यप्रणाली की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इन पुलिसकर्मियों को मिली विदाई -
हेड कांस्टेबल जीतेन्द्र मिश्रा, हेड कांस्टेबल दुलीचंद जैन, हेड कांस्टेबल राजेंद्र तिवारी, कांस्टेबल निश्चल, कांस्टेबल चन्द्र पाल एवं कांस्टेबल कमलेश को स्थानांतरित किए गए। इस मौके पर विदा हुए पुलिसकर्मियों ने धरमपुर में अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और साथी स्टाफ द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान थाने का समस्त स्टाफ और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
The Global India News TGIN
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0