5 धुंधले /ब्लर बिल पर 13 लाख से ज्यादा का भुगतान, नकैला पंचायत ने लिखी भ्रष्टाचार की नई इबारत।

May 17, 2026 - 15:11
May 17, 2026 - 15:32
 0  22
5 धुंधले /ब्लर बिल पर 13 लाख से ज्यादा का भुगतान, नकैला पंचायत ने लिखी भ्रष्टाचार की नई इबारत।
फर्जी बिल का फाइल फोटो

*🅿️5 धुंधले /ब्लर बिल पर 13 लाख से ज्यादा का भुगतान, नकैला पंचायत ने लिखी भ्रष्टाचार की नई इबारत।*

📡भले ही सरकार कितना भी डिजिटल इंडिया के सहारे सरकार के सभी विकास कार्यों के लेखा जोखा को गांव की पगडंडियों के बीच बसे लोगों तक सीधा जानकारी प्रदान कराने के बड़े बड़े दावे करती है और इसी के तहत् पंचायतीराज व्यवस्था में विकास कार्य के सभी कार्यों से लेकर भुगतान तक की जानकारी पंचायत दर्पण एप्प के माध्यम से आम जन तक सबके सामने रखे जाने का दावा भी करती आ रही है लेकिन मझगवां जनपद में यहां इन्हीं सब दावों के विपरित अपने नियमों को चलाते हुए सरकार के दावों को ठेंगा दिखाते हुए पंचायत दर्पण एप्प की गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए नकैला पंचायत में पदस्थ सरपंच सचिवों ने ब्लर करकर यानि धुंधला बिल बना कर, एक ही बिल को 5 बार में लगाकर , एक ही सप्लायर को एक ही दिन में 13 लाख से अधिक की राशि का भुगतान कराकर शासन की राशि को चूना लगाने का काम किया गया है... आखिरकार नकैला पंचायत के सरपंच सचिव ने पंचायत दर्पण एप्प की गाइडलाइन के साथ क्यों किया छेड़छाड़... क्या इस विषय की होगी जांच? क्या फर्जी बिल लगाकर भुगतान किया गया है अगर नहीं तो ब्लर करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

क्या जनपद और जिला में बैठे जिम्मेदार पंचायत दर्पण एप्प की गाइडलाइन से छेड़छाड़ करने और फर्जी बिल भुगतान मामले में जांच और कार्रवाई करने की जुटाएंगे हिम्मत.?

The Global India News Tgin 

News Sender.Devideen Kori . 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0