जीवन जागृति सेवा संस्थान के नाम से फर्जी सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फेक आईडी को लेटर संस्था द्वारा नोटिस जारी ।।

Mar 29, 2026 - 20:56
 0  6
जीवन जागृति सेवा संस्थान के नाम से फर्जी सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फेक आईडी को लेटर संस्था द्वारा नोटिस जारी ।।
जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा जारी नोटिस लेटर

*सार्वजनिक सूचना (PUBLIC NOTICE)*

*जीवन जागृति सेवा संस्थान*

(पंजीकृत गैर-सरकारी संस्था)

नीति आयोग पंजीकरण संख्या: UP/2023/0341583

पंजीकृत कार्यालय: भोपतपुर, सहसों, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश – 221507

वेबसाइट: www.jeevanjagriti.org.in

ऑफिशल फेसबुक ID: jeevanjagritisevasansthan

ऑफिशियल इंस्टाग्राम ID: jeevanjagritisevasansthan

यह समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं आमजन को सूचित किया जाता है कि संस्था में उत्पन्न प्रशासनिक एवं आधिकारिक परिस्थितियों के कारण जीवन जागृति सेवा संस्थान की समस्त गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से पूर्णतः स्थगित किया जाता है।

यह स्थगन न्यूनतम 6 माह से अधिकतम 8 माह की अवधि तक प्रभावी रहेगा।

उक्त अवधि में संस्था के नाम से किसी भी प्रकार का कार्यक्रम, अभियान, प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया पोस्ट, बैठक, फील्ड विज़िट, सदस्यता अभियान अथवा किसी भी प्रकार का आर्थिक, सामाजिक या सेवा कार्य करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही संस्था के नाम, लोगो, लेटरहेड, आईडी अथवा किसी भी प्रकार की पहचान का उपयोग करना पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।

यदि इस अवधि के दौरान संस्था की आंतरिक परिस्थितियाँ सामान्य होती हैं, तो संस्थापक/अध्यक्ष द्वारा विधिवत आधिकारिक सूचना जारी कर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत ही गतिविधियाँ पुनः प्रारम्भ की जाएँगी।

जब तक संस्थापक/अध्यक्ष का लिखित अथवा आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया जाता है, तब तक संस्था के नाम से की गई कोई भी गतिविधि पूर्णतः अवैध एवं अमान्य मानी जाएगी।

यह निर्णय संस्था की पारदर्शिता, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लिया गया है। अतः सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

दिनांक: 28/03/2026

आज्ञा से

प्रदीप कुमार शर्मा

संस्थापक / अध्यक्ष

जीवन जागृति सेवा संस्थान

*सार्वजनिक सूचना (PUBLIC NOTICE)*

*जीवन जागृति सेवा संस्थान*

*(Jeevan Jagriti Seva Sansthan)*

यह सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जीवन जागृति सेवा संस्थान एक पंजीकृत गैर-सरकारी संस्था (NGO) है।

संस्था के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संस्था के नाम, लोगो एवं पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चलाए जा रहे हैं। इन अकाउंट्स से संस्था का कोई संबंध नहीं है।

संस्था स्पष्ट करती है कि:

• संस्था किसी भी प्रकार का अवार्ड / सर्टिफिकेट नहीं बेचती

• नौकरी दिलाने के नाम पर कोई पैसा नहीं लेती

• किसी योजना की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लेती

• अनधिकृत अकाउंट से डोनेशन नहीं मांगती

• किसी को एजेंट नियुक्त नहीं करती

• किसी भी प्रकार की आयुर्वेदिक दवा/औषधि नहीं बेचती

• बिजनेस के लिए कोई प्रोडक्ट नहीं भेजती

महत्वपूर्ण सूचना:

यदि कोई व्यक्ति संस्था के नाम पर पैसे मांगता है या कोई ऑफर देता है, तो वह पूर्णतः फर्जी एवं अवैध है।

कानूनी कार्यवाही:

संस्था के नाम का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध IT Act एवं IPC के तहत कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

केवल यही आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट हैं:

Facebook: https://www.facebook.com/jeevanjagritisevasansthan

Instagram: https://www.instagram.com/jeevanjagritisevasansthan

Official Contact:

मोबाइल: 9918271707

ईमेल: jjssallindia@gmail.com

वेबसाइट: www.jeevanjagriti.org.in

रजिस्टर्ड ऑफिस:

भोपतपुर, सहसों, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश – 221507

दिनांक: 28/03/2026

आज्ञा से

प्रदीप कुमार शर्मा

(संस्थापक / अध्यक्ष)

जीवन जागृति सेवा संस्थान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news