ये है जनसैलाब बाराबंकी में करणी सेना की धमकी के बावजूद भी उमड़ा बहुजन समाज का जनसैलाब भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष :
बाराबंकी न्यूज खबरें
चंद्रशेखर आजाद के बाराबंकी दौरे को लेकर करणी सेना ने विरोध जताया था। करणी सेना से जुड़े अभिनव सिंह ने कहा था कि चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने रविवार सुबह अभिनव सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया।
बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बाराबंकी की धरती से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे राजपाट की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज से छीना गया राजपाट वापस लिया जाएगा और जो लोग आज बहुजनों का रास्ता रोक रहे हैं उनके नाम डायरी में लिखे जा रहे हैं, सत्ता आने पर उनका उचित सम्मान होगा।
कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बडेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या अव्यवस्था को रोका जा सके।
शहर के निकट मंजीठा ग्राम पंचायत के पास कांशीराम जयंती और पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों को देख गदगद हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर बहुजन समाज का पहला प्रधानमंत्री बैठेगा और उसी दिन कांशीराम का सपना पूरा होगा। प्रदेश सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश में कानून का राज है। जबकि उत्तर प्रदेश में एलानिया कत्ल हो रहे हैं। उन्होंने बदायूं में हत्या और संभल में किशोरी के साथ गैंगरेप, बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला में किशोरी के जिंदा जलने समेत कई घटनाओं उल्लेख किया। कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि हर चौराहे पर यमराज खड़े हैं, मगर लेकिन गुंडे भाजपा से जुड़े होते है तो यमराज छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गारंटी देता हूं कि 20 मार्च 2020 को हमने पार्टी बनाई। मैंने किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं की। बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने संभल के सीओ को सत्ताधारी दल के नेताओं की तरह बोलने का आरोप लगाया और कहा कि हाईकोर्ट ने जो टिप्पणी की उसका स्वागत है।
The Global India News TGIN
बाराबंकी उत्तर प्रदेश खबरें
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0