ओटीपी आई न डीएसी नंबर और गैस सिलेंडर की हो गई डिलीवरी, सभी शिकायतों की कंपनियों को सौंपी गई जांच *उपभोक्ताओं के हिस्से के सिलेंडर ब्लैक कर रहे*
बाराबंकी न्यूज
ओटीपी आई न डीएसी नंबर और गैस सिलेंडर की हो गई डिलीवरी, सभी शिकायतों की कंपनियों को सौंपी गई जांच
*उपभोक्ताओं के हिस्से के सिलेंडर ब्लैक कर रहे* देखिए पूरी खबर।
30/03/2026
बाराबंकी। की खबरें।
जंग की तपिश में सबसे ज्यादा गैस उपभोक्ता जपते नजर आ रहे हैं। रविवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर लोग बुकिंग कराने और सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े दिखे। यह सिलसिला बीते करीब 28 दिनों से चल रहा है। कई उपभोक्ता गैस लेने पहुंचे तो पता चला कि उनके कनेक्शन पर पहले ही बुकिंग होकर सिलेंडर लिया जा चुका है। अब उन्हें 35 दिन बाद आने की बात कहकर वापस किया जा रहा है। ऐसी कई शिकायतें सामने आने पर संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी ललित चंद्र का कनेक्शन शहर के कुशमेश गैस एजेंसी पर था। आठ माह से सिलेंडर नहीं लिया। उपभोक्ता का कनेक्शन जहांगीराबाद स्थित एजेंसी पर स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़ित जब सिलेंडर के लिए बुकिंग कराने पहुंचा तो वहां पता चला कि 21 फरवरी को उनके कनेक्शन पर कुशमेश गैस एजेंसी से सिलेंडर की डिलीवरी की जा चुकी है। एजेंसी द्वारा 35 दिन बाद आने की बात कहकर वापस कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनके मोबाइल पर बुकिंग की ओटीपी व डीएसी नंबर तक नहीं आया और सिलेंडर की डिलीवरी कैसे हो गई। एजेंसी पर गैस चोरी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की है।
*सिलेंडर के लिए भटक रही महिला* : पीरबटावन निवासी चांदनी बताती हैं कि उन्होंने 26 फरवरी को बुकिंग की थी। जब गैस सिलेंडर घर नहीं पहुंचा तो वह एजेंसी पहुंची। जहां उन्हें बताया कि उनके सिलेंडर की डिलीवरी हो चुकी है। बिना उनके ओटीपी लिए गैस की डिलीवरी होने पर उन्होंने ऐतराज जताया तो कर्मचारियों ने उन्हें 45 दिन बाद आने को कहा। परेशान महिला सिलेंडर के लिए भटक रही है।
पिछले दिनों अलग-अलग शहरों में और जिलों में गैस की समस्या देखी गई है गैस उपभोक्ताओंक समय पर गैस सिलेंडर की उपलब्धि नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ताओं बहुत ही समकरनाओं कासामना करना पढ़ रहा है और अलग-अलग जगह पर गैस सिलेंडर ब्लैक किया जा रहे हैं सरकार को जल्द से जल्द इस पर कुछ निर्णय लना चाहिए।
*बुकिंग केलिए भटक रहे उपभोक्ता:* गैस की किल्लत बढ़ने पर बुकिंग कराने में भी उपभोक्ताओं के लिए समस्या पैदा हो गई। शहर के एचपी एजेंसी से लेकर इंडेन तक लोग बुकिंग कराने के लिए पूरा दिन परेशान दिखे।
कभी सर्वर की गड़बड़ी तो कही लंबी लाइन के चलते लोगों को नंबर तक नहीं आ रहा था। कई उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट गए। वहीं शहर के माल गोदाम रोड पर रविवार को करीब 80 उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खडे़ नजर आए
The Global India News TGIN News
ऐसे ही खबरें देखने के लिए बने रहिए थे ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ।
आज की खबरें।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0