बाराबंकी में कठोर विरोध के बाद भी आयोजित हुई भीम आर्मी की मीटिंग : मान्यवर काशीराम जी की जयंती पर।
बाराबंकी यूपी न्यूज भीम आर्मी
मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बाराबंकी में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल आयोजन यह साबित करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।
बाराबंकी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील बाराबंकी की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और तेजी से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
करनी सेना के कठोर विरोध के बाद भी आयोजित हुई भीम आर्मी की मीटिंग सभी कार्यकर्ता पहुंचे
प्रशासन ने बहुत ही कड़ी सिक्योरिटी की चंद्रशेखर आजाद को मिली धमकियों को लेकर पुलिस अलर्ट रही ।
जय भीम! जय भारत!
जय मान्यवर कांशीराम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0