केंद्रीय विद्यालय पन्ना में 8 वीं के छात्र ने लहराया परचम किया जिले का नाम रोशन
केंद्रीय विद्यालय पन्ना के छात्रों ने लहराया परचम
देखिए पूरी खबर द ग्लोबल इंडिया न्यूज़
पन्ना। केंद्रीय विद्यालय पन्ना के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा आठवीं के छात्र प्रज्वल सिंह, पिता पुष्पेंद्र सिंह लोधी, ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि उनके परिजनों में भी गर्व का माहौल बना हुआ है।
वहीं, इसी कक्षा के छात्र तन्मय सिंह, पिता हेमराज सिंह लोधी, ने भी 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। तन्मय सिंह के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन, पन्ना ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि ऐसे होनहार छात्र समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। साथ ही अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी गई है।
यह सफलता न केवल छात्रों के व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। साथ ही वेदिका सिंह पिता पुष्पेंद्र सिंह लोधी ने kvs पन्ना की क्लास 5 th की छात्रा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बहुत ही सुंदर।
The Global India News TGIN न्यूज Today
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0