शासकीय माध्यमिक शाला नरेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव ।
शासकीय माध्यमिक शाला नरेला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव
सोयत जनशिक्षा केन्द्र, विकासखंड भैरूंदा, जिला सीहोर | 16 जून 2026
शासकीय माध्यमिक शाला नरेला, जनशिक्षा केन्द्र सोयत, विकासखंड भैरूंदा, जिला सीहोर में दिनांक 16 जून 2026 को प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं स्वागत कर विद्यालय में प्रवेश कराया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं एकमात्र माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती माधुरी तितरे ने अपने अथक प्रयासों एवं समर्पण से विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। जब उन्होंने इस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था, तब विद्यालय में मात्र 25 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत थे, जबकि आज विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। विद्यालय की प्रगति में उनके निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
श्रीमती तितरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रतियोगिता, ओलंपियाड, एनएमएमएस (NMMS) सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके निर्देशन में कार्य करने वाले कई अतिथि शिक्षक भी आगे चलकर नियमित शिक्षक बने हैं।
कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने मोहल्ला कक्षाएँ प्रारंभ कीं तथा घर-घर जाकर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की। "एक पृथ्वी, एक घर" रथ बनाकर शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इसके साथ ही उन्होंने English Is Fun कार्यक्रम, ऑनलाइन कक्षाएँ तथा Sunday Special कार्यक्रम का संचालन किया। कोविड-19 के अनुभवों एवं सफलताओं पर आधारित एक पुस्तक "कोविड-19 सफलता" का भी प्रकाशन किया।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें अब तक लगभग 150 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
वर्तमान में एक शाला-एक परिसर योजना के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक श्री राकेश उईके एवं श्री जीवन सिंह पवार भी विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। तीनों शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक बना हुआ है।
प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
DHANRAJ TITARE REPORTER
नागपुर महाराष्ट्र
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today
The Global India News
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0