संवैधानिक अधिकार पार्टी का स्थापना एवं नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह रवि भवन, नागपुर में संपन्न

Jul 1, 2026 - 14:35
Jul 1, 2026 - 14:36
 0  11
संवैधानिक अधिकार पार्टी का स्थापना एवं नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह रवि भवन, नागपुर में संपन्न
संवैधानिक अधिकार पार्टी का स्थापना एवं नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह रवि भवन, नागपुर में संपन्न

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today.

नागपुर | 30 जून 2026

रवि भवन, नागपुर में संवैधानिक अधिकार पार्टी (Constitutional Right Party) द्वारा स्थापना समारोह एवं नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध वर्गों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा आमंत्रित अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जन्मदाता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मणि रॉय ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्य एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य भारत के संविधान की भावना के अनुरूप समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों के क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था को विज्ञान, सत्य, कानून, इतिहास, नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक सोच पर आधारित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही अंधविश्वास एवं सांप्रदायिकता के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने चुनाव प्रणाली में व्यापक सुधार, पूर्ण रूप से बैलेट बॉक्स प्रणाली लागू करने, दल-बदल पर कठोर नियंत्रण, टिकट एवं वोट की खरीद-फरोख्त पर सख्त कानून बनाने, सरकारी विद्यालयों को पुनः सशक्त करने, किसानों के हित में नए कानून बनाने तथा किसानों के अहितकारी कानूनों की समीक्षा करने की बात कही।

उन्होंने संविधान की शिक्षा आठवीं कक्षा से अनिवार्य किए जाने, संविधान का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई, कर (टैक्स) प्रणाली में व्यापक सुधार, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को सरकारी सहायता तथा व्यापार, उद्योग एवं नई तकनीकों के विकास हेतु विशेष प्रोत्साहन देने का भी संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में N.B.S. Foundation के जन्मदाता आदरणीय मरोतराव गोरलेवर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मणि रॉय का गुलदस्ता भेंट कर पार्टी की स्थापना पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वरिष्ठ नेता आदरणीय शरदजी सोनी का भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संवैधानिक अधिकार पार्टी के गठन की सराहना करते हुए पार्टी के विकास एवं जनहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

समारोह के दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President): श्री मरोतराव गोरलेवर

राष्ट्रीय सचिव (National Secretary): श्री मनोज कुम्भरे

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष (National Treasurer): श्रीमती वर्षा कन्हेरे

महाराष्ट्र जनरल सेक्रेटरी: श्री धनराज टीटारे

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों ने पार्टी के विकास, संविधान की रक्षा तथा जनसेवा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

इस सफल आयोजन में विजयकांत शास्त्री, विष्णु तांडेकर, विलास कांबले, संजीव कुमार नंदा, राजेश उइके, अब्राहम ठाकेरेले, संतोष मंडराई, जॉय पटले, जाज़ील रॉय, जिबा रॉय, शांताबाई, डॉ. मेरी धुर्वे, ग्रेस तांडेकर, भाग्यश्री, चेतन भुसारी, विक्रम सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रोताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संविधान की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ हुआ।

— प्रेस विज्ञप्ति —

संवैधानिक अधिकार पार्टी (Constitutional Right Party)

रवि भवन, नागपुर

दिनांक: 30 जून 2026

The Global India News TGIN 

Today Breking News...

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0