प्रेस विज्ञप्तिः कलमेश्वर तहसील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jun 22, 2026 - 13:32
Jun 22, 2026 - 13:33
 0  8
प्रेस विज्ञप्तिः कलमेश्वर तहसील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस
प्रेस विज्ञप्तिः कलमेश्वर तहसील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today 

प्रेस विज्ञप्तिः कलमेश्वर तहसील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलमेश्वर तहसील में विभिन्न्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। तहसील की जनता, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरुकता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया। प्रातः काल आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं संपन्न कीं। इस अवसर पर वक्तओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। विद्यालयों, शासकीय कार्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कलमेश्वर तहसील में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस करका आयोजन सौहार्द, अनुशासन एवं जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। नागरिकों ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ भारत और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि कलमेश्वर तहसील की जनता स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति सजग है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, जनकल्यण एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ किया गया।

- प्रेस प्रतिनिधि, कलमेश्वर

प्रेस र्रिपोर्टर: कलमेश्वर नागपुर

                   धनराज टीटारे

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today Breking News 

The Global India News TGIN 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0