यूपी में डीजल-पेट्रोल पर्याप्त, गैस किल्लत की अफवाहों से बचेंः योगी

Lucknow News: मुख्यमंत्री ने अफसरों को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Mar 13, 2026 - 14:57
 0  1
यूपी में डीजल-पेट्रोल पर्याप्त, गैस किल्लत की अफवाहों से बचेंः योगी

मुख्यमंत्री ने अफसरों को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

लखनऊ, TGIN न्यूज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए तथा आमजन को समय-समय पर सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को

80 लाख लीटर केरोसिन यूपी के लिए आवंटित

गैस एजेंसी कालाबाजारी करती मिले तो कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने और वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि के संबंध में भी समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितना कि अफवाहों के

माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेल कंपनियां प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एलपीजी की आपूर्ति और वितरण की वास्तविक स्थिति के बारे

मुख्यमंत्री ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी की जाए।

जिलों पर सतत नजर रखें

भ्रम फैलाने वालों पर करें कार्रवाई : मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि प्रदेश में गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों से कालाबाजारी व अवैध बिक्री सख्ती से रोकी जाए। एजेंसियों से सामान्य गैस वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर मिल सके। मुख्य सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजा है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भ्रम फैलाने वाले चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मैसेज और वीडियो आदि पर कड़ी नजर रखी जाए।

में आमजन को नियमित रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है।

The Global India News Lucknow 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news