बांदा: ठेके के सेल्समैन ने ही रची चोरी, 8 घंटे में खुलासा; 3.58 लाख बरामद, 3 गिरफ्तार
ठेके के सेल्समैन ने ही रची चोरी, 8 घंटे में खुलासा; 3.58 लाख बरामद, 3 गिरफ्तार
#बांदा- थाना कालिंजर क्षेत्र में देशी शराब के ठेके से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी रकम 3 लाख 58 हजार 600 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बिक्री में प्रयुक्त स्कैनर मशीन बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
घटना 17 मार्च की रात कटरा कालिंजर स्थित देशी शराब ठेके पर हुई थी। इस संबंध में ठेके के अनुज्ञापी द्वारा 18 मार्च को थाना कालिंजर में तहरीर दी गई, जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मुख्य अभियुक्त आशीष उर्फ पप्पू, जो ठेके पर सेल्समैन था, ने अपने दो साथियों संतोष उर्फ संतु और अरविंद उर्फ आनंद के साथ मिलकर ही चोरी की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गा माता मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की पूरी रकम व अन्य सामान बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।
👉 प्रमुख बरामदगी:
3,58,600 रुपये नकद
1 अवैध तमंचा (315 बोर)
2 जिंदा कारतूस
1 स्कैनर मशीन
👉 गिरफ्तार आरोपी:
आशीष उर्फ पप्पू, संतोष उर्फ संतु, अरविंद उर्फ आनंद
👉 पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह सहित थाना कालिंजर पुलिस टीम
The Global India News TGIN
बांदा उत्तर प्रदेश।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0