अयोध्या राम मंदिर परिसर में श्रमिकों का सम्मान, गिलहरी योगदान को मिला गौरव

Mar 19, 2026 - 16:17
Mar 19, 2026 - 16:19
 0  2
अयोध्या राम मंदिर परिसर में श्रमिकों का सम्मान, गिलहरी योगदान को मिला गौरव

President Droupadi Murmu Ayodhya Visit Live Coverage : अयोध्‍या में नवरात्र के पावन अवसर पर मठ-मंदिरों में विशेष अनुष्ठान जारी हैं. इसी बीच राम यंत्र की स्थापना को बेहद खास माना जा रहा है

. महंत विष्णु दास के अनुसार, श्री राम यंत्र से एक अलग तरह की दिव्य ऊर्जा प्राप्त होती है, जो दुख-दरिद्र को दूर करती है. यह भगवान श्रीराम का हृदय स्वरूप है और जहां इसकी स्थापना होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

.President Droupadi Murmu Ayodhya Mathura Vrindavan Visit Live Updates : राम जन्‍मभूमि परिसर में श्रीराम यंत्र स्थापना के अवसर पर राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में उन सभी लोगों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने गिलहरी योगदान के रूप में मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभाई. राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रमिकों के साथ-साथ कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. सम्मानित हुए श्रमिकों ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताते हुए

 इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया. श्रीराम यंत्र स्थापना के इस पावन अवसर पर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण से जुड़े हर व्यक्ति के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित कर विशेष संदेश दिया कि यह भव्य निर्माण सामूहिक आस्था और समर्पण का परिणाम है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Dr.Nikhil Raj 🧑🏻‍⚕️ I am A Reporter In The Global India news