चित्रकूट: सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर बनाए गए हैं डॉक्टर ईलेश जैन,दिवंगत डायरेक्टर पद्मश्री डॉ बी के जैन के मार्गदर्शन में वर्षों से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में दे रहे थे सेवाएं. देखिए पूरी खबर

Mar 30, 2026 - 08:40
 0  10
चित्रकूट: सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर बनाए गए हैं डॉक्टर ईलेश जैन,दिवंगत डायरेक्टर पद्मश्री डॉ बी के जैन के मार्गदर्शन में वर्षों से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में दे रहे थे सेवाएं. देखिए पूरी खबर
ट्रस्ट के अध्यक्ष का फाइल फोटो

*चित्रकूट* -- सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर बनाए गए हैं डॉक्टर ईलेश जैन,दिवंगत डायरेक्टर पद्मश्री डॉ बी के जैन के मार्गदर्शन में वर्षों से सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में दे रहे थे सेवाएं. ट्रस्ट के प्रशासक समेत विभिन्न जिम्मेदारियां उठाते रहे है. डॉ बीके जैन के निधन के बाद अब उनकी जगह ईलेश जैन लेंगे जिम्मेदारियां बड़ी है..ट्रस्ट परिवार ने ईलेश जैन पर भरोसा जताया है, परम पूज्य रणछोड़ दास जी महाराज, स्व. अरविंद भाई मफतलाल और स्व. डॉ बी के जैन के साथ कई हजार कर्मचारियों के अथक प्रयासों से यह संस्था आज विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना पाई है.. सेवा और अनुशासन इस संस्था का मूल मंत्र रहा है. डॉ ईलेश जैन के लिए चुनौतियां बड़ी है.लेकिन सरल एवं गंभीर व्यक्तित्व के साथ सेवा और समर्पण भाव के चलते समाज में उनकी एक अलग पहचान हमेशा से रही है. कोविडकाल रहा हो महाकुंभ हो प्रत्येक स्थिति में आगे बढ़कर लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे. प्रशासक के तौर पर अनुशासन भी डॉक्टर बी के जैन के नेतृत्व में कड़ा रहा है प्रत्येक कर्मचारी के परिवार तक की जानकारी रखना उनकी विशेषता है.ऐसा सदगुरू परिवार की कर्मचारी बताते हैं. कार्य कुशलता और उनकी क्षमता को देखते हुए ट्रस्ट परिवार ने उनपर भरोसा जताया है और बड़ी जिम्मेदारी सौपी है. मालूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने ट्रस्ट के अध्यक्ष और शीर्ष जिम्मेदारो की मौजूदगी में तिलक करके डॉक्टर ईलेश जैन को डायरेक्टर बनाया गया है. डॉक्टर निलेश जैन बतौर डायरेक्टर अपना कार्य भी शुरू कर चुके हैं.. बारिश के बीच भी रामनवमी पर्व पर भरतघाट में डेढ़ लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कराकर अपने सदगुरू परिवार के सैकड़ो लोगों के साथ मौजूद रहना.. साफ संदेश था कि डॉक्टर बीके जैन भले ही अब उनके बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए सामाजिक कार्य जनता की सेवा वैसे ही होती रहेगी..

The Global India News.

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ पोर्टल.

TGIN Today Breking News.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news