Sitapur: पेशी पर गए हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान का गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप देखिए पूरी खबर
सीतापुर: रेउसा ग्राम बैदौरा की खबर
सीतापुर जिले के एक गांव के पूर्व प्रधान रामजीवन का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली।
सीतापुर जिले की रेउसा के बैदौरा ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा निवासी पूर्व प्रधान रामजीवन उर्फ बुचऊ (45) का शव गांव के बाहर मंगलवार सुबह लटकता मिला है। वह सोमवार को घर से सीतापुर जिला मुख्यालय पेशी पर जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रामजीवन उर्फ बुचऊ रेउसा थाने के हिस्ट्रीशीटर थे। वह सोमवार को अपने एक केस में पेशी के लिए सोमवार को घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार न तो वह पेशी पर पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। मंगलवार सुबह उनका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर उन्हीं के गेहूं के खेत में एक पेड़ से लटका मिला।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार रामजीवन पर एक दर्जन से अधिक लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज थे। इसी कारण वह हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित थे। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।
रेउसा प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करे
Like Subscribe Share..
The Global India News.
Sitapur बीसवां खबरें रेउसा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0