बांदा नरैनी: नौगवां कबीर आश्रम में नए महंत का विरोध
Mp News
नौगवां कबीर आश्रम में नए महंत का विरोध
कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते आश्रम के साधु-संत व ग्रामीण।
बांदा, नरैनी के नौगवां में
स्थित कबीर आश्रम में महंत के निधन के बाद नया महंत चुना गया है। दूसरा पक्ष नए महंत के विरोध में उतार आया है। मंगलवार को एसपी व डीएम को ज्ञापन देकर आश्रम में रिसीवर नियुक्त करने और फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों की जांच कराने की मांग की।
कबीर आश्रम से जुड़े लोगों ने ज्ञापन में कहा कि 20 फरवरी को महंत मोहनदास का निधन हो गया था। इसके
बाद आश्रम की चल-अचल संपत्त हड़पने के लिए कबीर पंथी साधु-संतों की अनुपस्थिति में महंत के पारिवारिक व्यक्ति को फर्जी वसीयतनामा के आधार पर महंत बना दिया गया है। जबकि असली उत्तराधिकारी पुजारी दास साहेब हैं।
बताया कि छह मार्च को एसडीएम नरैनी से मुलाकात के बाद कबीरपंथियों की अनुपस्थित में महंत का चुनाव कराने की तैयारी की गई। लेकिन गांव के कुछ
लोगों के इशारे पर चुनाव टाल दिया गया। आठ मार्च को आश्रम में फायरिंग कर साधु-संतों में दहशत फैलाई गई। इसी जानकारी उसी दिन एसडीएम नरैनी व कालिंजर थानाध्यक्ष को दी गई थी। आरोप लगाया कि डरा-धमकाकर साधु संतों को भगाने व उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अनुयायियों ने एसपी व डीएम से आश्रम में साधु संतों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस जवानों की तैनाती की
मांग की।
The Global India News TGIN
खबरें देशहित की ...
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0