1.30 करोड़ की लागत से गुढ़ा के हनुमान मन्दिर का होगा कायाकल्प फिर से देखिए पूरी खबर

Mar 29, 2026 - 12:16
 0  32
1.30 करोड़ की लागत से गुढ़ा के हनुमान मन्दिर का होगा कायाकल्प  फिर से  देखिए पूरी खबर

1.30 करोड़ की लागत से गुढ़ा के हनुमान मन्दिर का होगा सौन्दर्याकरण देखिए पूरी खबर नीचे 

नरैनी, बाँदा : क्षेत्र के ग्राम गुढा की खबर 

 

स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर का एक करोड़ तीस लाख रुपए की लागत से सौंदर्याकरण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए पर्यटन विभाग ने प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर मंदिर परिसर के विकास की मांग की थी। तहसील क्षेत्र में कस्बा से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित गुढ़ा गांव का प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिर क्षेत्र एवं बाहरी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लोगो की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया ओर

 

क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ।

 

और देश की बड़ी अदालतों में नही सुलझ पाते सम्बंधित लोग ऐसे मामलों को मंदिर की दहलीज में बैठ कर निपटा लेते हैं। विधायक ओममणी वर्मा ने विगत वर्ष 8 अप्रैल को प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर मंदिर परिसर में पर्यटन विकास की माँग की थी।

 

जा सकता है कि जो विवाद या मामले प्रदेश

 

विधायक ने पत्र में बताया था कि इस मंदिर में माह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन एवं भंडारा कराने यहां पहुंचते हैं, साथ ही वैशाख पूर्णिमा से एक माह तक विशाल मेला लगता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया था कि उक्त धार्मिक स्थल ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के कालिंजर दुर्ग से नजदीक होने के कारण देश के तमाम दूर दराज से आने वाले पर्यटक मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए आते रहते हैं, जिससे मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की मूलभूत सुविधाएं विकसित करना अति आवश्यक है।

The Global India News 🗞️ TGIN.

आज की खबरें।।

आज ही जुड़े रिपोर्टर बने।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news