बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मारी:एक छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे
Sitapur UP News
सीतापुर में में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों के साथ बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे छात्रों को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी तीन छात्र मोहित, अंशुराज और शुभम बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिसवा स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जब वे थाना रामपुर कला क्षेत्र में कंदुनी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मारी:एक छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हमीरपुर निवासी मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद छात्र अशुराज और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0