डकैती-कांड के 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने पकड़ा:सीतापुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती करने का आरोपी, 32 मुकदमे दर्ज; असलहा बरामद
Sitapur Up News
सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में रिटायर लेखपाल
र्ड लेखपाल के घर हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसटीएफ लखनऊ टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंतरजनपदीय शातिर अपराधी है, जिस पर विभिन्न जिलों में 32 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ ने वांछित आरोपी सलीम उर्फ बड़क्के निवासी रसूलपुर बकैया गांव को ईरापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके गांव रसूलपुर से डकैती से जुड़े 10 हजार रुपये नकद, एक देशी तमंचा और .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ तालगांव थाना में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है
इस मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद कर चुकी है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता सलीम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर लखनऊ रेंज पुलिस के आईजी द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर और अभ्यस्त अपराधी है। उसके खिलाफ सीतापुर, खीरी, हरदोई और बाराबंकी जिलों में लूट, चोरी, नकबजनी और अवैध शस्त्र जैसे करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ऐसे ही खबरें देखने के लिए
बने रहिए द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ
Sitapur Up News..
Like Share..✅👍
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0