सीतापुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटे ₹3 लाख के जेवर

Sitapur Up News

Mar 13, 2026 - 07:16
 0  11
सीतापुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटे ₹3 लाख के जेवर
चोरी स्थल पर जांच करती हुई पुलिस टीम।

सीतापुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटे ₹3 लाख के जेवर 

सीतापुर : के मतिकरपुर में पूर्व प्रधान रामशरण यादव के घर में बुधवार रात बदमाशों ने ताला तोड़कर घुसपैठ की। बदमाशों ने मकान मालकिन की कनपटी पर तमंचा रखकर तीन हजार नकद और करीब तीन लाख के जेवर लूट लिए।

मतिकरपुर के पूर्व प्रधान के घर में बदमाश बुधवार रात ताला तोड़कर घुस गए। इस दौरान परिवारजन जग गए तो बदमाशों ने मकान मालकिन के कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद तीन हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर लूट ले गए। घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही थे।

इस दौरान परिवारजन जग गए। बदमाशों ने पूर्व प्रधान की पत्नी राजरानी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। यह देख उनकी बहू और पौत्री डर गईं। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो पाई।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अमन सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंची। पीड़ित परिवार से वार्ता करके घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किया।

वर्ष 2023 में हुई थी चोरी

रामशरण यादव के घर में वर्ष 2023 में चोरी हुई थी। इसमें भी बदमाश लाखों रुपये का सामान उठा ले गए थे। इसी वर्ष गांव के ही मुकेश शुक्ल के घर में डकैती हुई थी। इसमें मुकेश शुक्ल घायल भी हो गए थे।

ऐसे ही खबरें देखने के लिए बने रहिए द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ 

खबरें देशहित ही 

सच दिखाने की जिद 

The Global India News 
Sitapur Up

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news