सीतापुर में ट्रक की टक्कर महिला की मौत:पति के साथ दवा लेने जा रही थी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

Mar 12, 2026 - 20:30
 0  16
सीतापुर में ट्रक की टक्कर महिला की मौत:पति के साथ दवा लेने जा रही थी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

सीतापुर: में एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय महिला सोमवती की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 12 मार्च को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पुल के पास हुई।

सोमवती अपने पति रामनरेश के साथ मोटरसाइकिल से सीतापुर की ओर दवा लेने जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सोमवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल खैराबाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोमवती को मृत घोषित कर दिया।

रामनरेश का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने सोमवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

The Global India News 
Sitapur UP.

👍 like Share...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news