महासमुंद: पुलिस ने तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 225 किलो गांजा जब्त किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा तरबूज के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि अंतरराज्यीय तस्करों के इस गिरोह के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
महासमुंद
महासमुंद: पुलिस ने उड़ीसा से उत्तरप्रदेश गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे 225 किलो गांजा छुपाकर ले जा रहे थे, जिसकी कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक कार से पायलटिंग भी कराई जा रही थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने पिकअप वाहन, पायलटिंग कार, 6 मोबाइल समेत कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0