छत्तीसगढ़ में 28 से 30 मई तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है

Chhattisgarh

May 21, 2026 - 19:31
May 21, 2026 - 19:36
 0  11
छत्तीसगढ़ में 28 से 30 मई तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है
हाय रे गरमी

 छत्तीसगढ़ में 28 से 30 मई तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है 

*कहां-कहां रहेगा असर*

*28 मई*: बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक-दो स्थानों पर हीट वेव 

*29-30 मई*: बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लगभग सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनेगी। रात में भी हीट वेव चलने की संभावना है सरगुजा, जशपुर, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद में।  हिड वेव जारी किया है 

*तापमान कितना रहेगा*

रायपुर में 28 मई को अधिकतम 42°C, 29 मई को 41°C और 30 मई को 40°C रहने का अनुमान है।  इंडेक्स 11 "Extreme" रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। 

*सावधानी के लिए क्या करें*

- *दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें*

- *पर्याप्त पानी पिएं* और शरीर को हाइड्रेट रखें

- *हल्के, ढीले कपड़े* पहनें, सिर ढककर निकलें

- बच्चों, बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

- खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, वज्रपात का भी खतरा है

- गर्म रातों से राहत नहीं मिलेगी, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है 

नौतपा भी चल रहा है, इसलिए 2 जून तक गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। बाहर निकलना जरूरी हो तो छाता, पानी की बोतल साथ रखें। 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Tikesh Bariha I am A TGIN Digital Media Reporter Indian human Rights District president Mahasamund Chhattisgarh