जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक

Jaspur

May 25, 2026 - 23:28
May 26, 2026 - 09:08
 0  5
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक

जशपुर में इंसानियत शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने पड़ोसी आरोपी को भेजा जेल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक मानसिक रूप से कमजोर 32 वर्षीय युवती के साथ उसके ही पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की सूझबूझ और तत्परता के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

आंगन से अचानक लापता हुई थी पीड़िता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 21 मई की शाम की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाली पीड़िता, जिसकी दिमागी हालत बीते 15-16 वर्षों से ठीक नहीं है, शाम करीब 6 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी। करीब एक घंटे बाद जब परिजनों ने खाना खाने के लिए उसे आवाज दी, तो वह वहां मौजूद नहीं थी।

युवती की मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजन बेहद चिंतित हो गए और उन्होंने तुरंत गांव में उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

खांसने की आवाज से खुला राज

तलाश के दौरान जब परिजन पड़ोसी संतोष राम (41 वर्ष) के मकान के पास से गुजरे, तो उन्हें अंदर से युवती के खांसने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब परिजनों ने घर के भीतर जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। आरोपी संतोष राम पीड़िता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। परिजनों को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

कड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद 23 मई को पीड़िता की छोटी बहन ने सिटी कोतवाली जशपुर में मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आरोपी संतोष राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (2)(k) और 87 के तहत गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी संतोष राम को उसके घर से हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

"ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं"

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि मानसिक रूप से असहाय युवती के साथ इस तरह का घिनौना कृत्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को कतई बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

अन्याय के खिलाफ आवाज सच की 

द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today TGIN 

The Global India News.

Reporter Tikesh Bariha.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Tikesh Bariha I am A TGIN Digital Media Reporter Indian human Rights District president Mahasamund Chhattisgarh