देशभर अलर्ट: 19 राज्यों में 16 जून को भारी बारिश का तूफान* और तूफान का अलर्ट ⚠️
Mahasamund
*देशभर अलर्ट: 19 राज्यों में 16 जून को भारी बारिश-तूफान* ⚠️
IMD ने कल यानी 16 जून के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
*अलर्ट वाले 19 राज्य*: यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल
*क्या रहेगा असर*:
- 80-90 km/h की रफ्तार से तेज आंधी
- कई जगह मूसलाधार बारिश
- पूर्वी राज्यों में आंधी से फसलों को नुकसान की आशंका
*सावधानी*: पेड़ों के नीचे/खुले में खड़े वाहन न रखें, जरूरी हो तभी घर से निकलें। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा।
*दिल्ली मौसम अपडेट - 16 जून* 🌩️
IMD ने दिल्ली के लिए कल भारी बारिश + आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।
*क्या होगा*: 65-70 km/h की रफ्तार से तेज हवा के झोंके + मूसलाधार बारिश के चांस। दोपहर बाद मौसम बिगड़ सकता है।
*तापमान*: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 29°C. बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, पर उमस बनी रहेगी
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(16 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 16 जून को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 16 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(16 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, महामाया नगर, अलीगढ़, एटा,फिरोजाबाद, जालौन, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान 16 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार(16 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेवजह खुले में जाने से बचना चाहिए। वहीं, कल यानी 16 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(16 जून-भारी बारिश की चेतावनी): रांची, पश्चिम सिंहभूम, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका और पलामू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 16 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(16-19 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): उधमपुर, पुलवामा, किश्तवाड़, बडगाम, डोडा, रामबन, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 16 जून को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(16 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 16 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
The global India news today
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0