Sitapur News: खैराबाद में चार दुकानों में लगी भीषण आग देखिए पूरी खबर

Sitapur खैराबाद News Sitapur Up news Today.

Mar 12, 2026 - 09:37
 0  1
Sitapur News: खैराबाद में चार दुकानों में लगी भीषण आग देखिए पूरी खबर

खैराबाद। क्षेत्र की पुरानी बाजार में मंगलवार देर रात चार दुकानों में आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दुकानदारों ने कुल पांच लाख रुपये के सामान जलने की बात कही है। पुलिस व अग्निशमन अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

बिसवां मार्ग पर पुरानी बाजार स्थित चार दुकानों में मंगलवार देर रात ढाई बजे आग लग गई। आग की चपेट में आकर महेंद्री टोला निवासी अदनान की रेडीमेड कपड़े, रौजा दरवाजा निवासी मुजीब की फल, कमालसरांय निवासी मोहम्मद अहमद की फल और रौजा दरवाजा निवासी अनीस अहमद की सब्जी की दुकान का सामान जल गया। पीड़ित अदनान ने डेढ़ लाख रुपये, मुजीब ने दो लाख रुपये, मोहम्मद अहमद ने एक लाख रुपये और अनीस ने पचास हजार रुपये का सामान जलने की बात कही है।

पीड़ितों ने बताया कि राहगीरों ने दुकानों में आग की लपटें उठती देखकर पड़ोस की मस्जिद में लोगों को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस व दमकल पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकानों का सारा माल जल गया। दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी दुकानों में आग लग चुकी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news