सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर।
Sitapur Up न्यूज 14 मार्च 2026
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बगैर पोस्टमार्टम के ही पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर खरिका निवासी उमा देवी (53) पत्नी उमेश चंद्र पांडे शुक्रवार शामको अपने घर में लगे नल पर कपड़े धो रही थीं। बताया जा रहा है कि उस नल से जेट पंप भी जुड़ा हुआ था। इसी दौरान जब उन्होंने नल का हत्था चलाया तो अचानक करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।
परिजनों ने जब उमा देवी को जमीन पर गिरा देखा तो आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवाकांत पटेल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राजाराम यादव ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
महिला की अचानक हुई मौत से पूरे घर में शोक का माहौल है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
The Global India News
Sitapur Uttar Pradesh
14 मार्च 2026
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0