महासमुंद में लग्जरी-कार से 25 लाख कैश बरामद:युवक बोला-रायपुर में फ्लैट खरीदने जा रहा था, नगदी और कार-मोबाइल जब्त; पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद

Mar 20, 2026 - 14:09
Mar 20, 2026 - 14:45
 0  9
महासमुंद में लग्जरी-कार से 25 लाख कैश बरामद:युवक बोला-रायपुर में फ्लैट खरीदने जा रहा था, नगदी और कार-मोबाइल जब्त; पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस द्वारा जप्त की गई लग्जरी कार ओर पैसे।

महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पटेवा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम जोगीडीपा के पास की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर, चेकिंग के दौरान पिथौरा की ओर से आ रही काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार को रोका गया। वाहन चालक की पहचान मोहित आनंद के रूप में हुई, जो रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए यह रकम ले जा रहा था। हालांकि, वह मौके पर नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने धारा 94 बीएनएस के तहत नोटिस जारी करते हुए 25 लाख रुपये नकद, वाहन और दो मोबाइल फोन सहित कुल 40 लाख 45 हजार 840 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है 

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Tikesh Bariha I am A TGIN Digital Media Reporter Indian human Rights District president Mahasamund Chhattisgarh