मानसून 2026: देश के विभिन्न राज्यों में मानसून के आगमन की संभावित तारीखें जारी
Mahasamund
मानसून 2026: देश के विभिन्न राज्यों में मानसून के आगमन की संभावित तारीखें जारी
नई दिल्ली:
देशभर में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग और मानसून पैटर्न के आधार पर साल 2026 के लिए मानसून के आगमन की अनुमानित तारीखें सामने आ गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों से होते हुए मानसून आगे बढ़ रहा है।
केरल में मानसून के आगमन की तिथि 27 मई से 1 जून के बीच मानी गई है, जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु में इसके 1 से 6 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में मानसून 10 से 16 जून और ओडिशा में 10 से 15 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसके 15 से 22 जून के बीच सक्रिय होने की उम्मीद है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, जैसे दिल्ली-NCR में मानसून 25 से 30 जून और पंजाब-हरियाणा में जून के आखिरी हफ्ते से जुलाई के शुरुआती दिनों (26 जून से 3 जुलाई) तक पहुंच सकता है। सबसे अंत में 1 से 10 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।
विशेष नोट: यह सभी तिथियां पूरी तरह संभावित हैं। मौसम की बदलती परिस्थितियों के अनुसार इन तारीखों में
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0