आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से खजुराहो संसदीय क्षेत्र में सड़क मार्ग के विकास एवं विभिन्न सुविधाओं को लेकर भेंट की।
जबलपुर मध्य प्रदेश
पन्ना मध्य प्रदेश आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से खजुराहो संसदीय क्षेत्र में सड़क मार्ग के विकास एवं विभिन्न सुविधाओं को लेकर भेंट की। जिसमें जिला कटनी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब की स्थापना , कालिंजर- अजयगढ़ - पन्ना - अमानगंज - सिमरिया - हटा - दमोह - जवेरा - जबलपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल किये जाने हेतु अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री जी से बरियापुर डेम के पास ब्रिज निर्माण एवं रनेहफाल से अजयगढ़ सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए, बमीठा से खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-339 बी) को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस से जोड़ने हेतु एवं नागौद से पवई राष्ट्रीय राजमार्ग 943 के अपूर्ण मार्ग निर्माण को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के साथ अन्य विभिन्न कार्यों के लिए अनुरोध किया।
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के बजट वर्ष 2026-27 में पन्ना जिले को सड़क विकास के लिए बड़ी सौगात मिली है। जिले में 13 प्रमुख मार्गों की कुल 143.70 किलोमीटर लंबाई में निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कार्य लगभग 321.48 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा और विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग, संभाग पन्ना के कार्यपालन यंत्री जे.पी. सोनकर ने बताया कि तकनीकी अमले की मेहनत और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से इन कार्यों को स्वीकृति मिली है। सागर संभाग में सड़क निर्माण के लिए पन्ना को सर्वाधिक बजट मिलना जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण: घटेगा दबाव, बढ़ेगी रफ्तार
बजट में शामिल प्रमुख मार्गों में टिकरिया-रीठी-व्याहा-रैगवां-बोरी-खमरिया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग की लंबाई 45 किलोमीटर है और इस पर 114 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह शाहनगर-बोरी-चमरईया मार्ग, जिसकी लंबाई 40 किलोमीटर है, के चौड़ीकरण पर 110 करोड़ रुपये की लागत आएगी। देवेंद्रनगर-सेलहा मार्ग की लंबाई 23 किलोमीटर है और इसके उन्नयन के लिए 57.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। करीब 108 किलोमीटर लंबाई के इन मार्गों के चौड़ीकरण से यातायात का दबाव कम होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।
ग्रामीण संपर्क को मजबूती: गांव-गांव पहुंचेगी सड़क
ग्रामीण और आंतरिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सुरदहा से बिल्हा मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लंबाई 4.50 किलोमीटर है और इस पर 6.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेढ़ी से नयापुरा मार्ग 2.50 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर 3.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। तिलगवां में रामप्रसाद के पुरवा से जमुनहाई खुर्द मार्ग 2 किलोमीटर लंबाई का होगा और इस पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह डोभा से लुधगवां मार्ग 2 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी लागत 2 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। ग्राम गहलोदपुरवा से तरौनी मार्ग 1 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मड़वा से बंधा मार्ग की लंबाई 8.60 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 8.74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इन सड़कों का होगा मजबूतीकरण
कुछ महत्वपूर्ण मार्गों पर मजबूतीकरण कार्य भी किया जाएगा। इसके तहत सप्तैया-झरकुआ-पगरा-बम्होरी मार्ग की लंबाई 8.30 किलोमीटर है, जिस पर 8.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शाहनगर टाउन मार्ग 2 किलोमीटर लंबा है और इसके सुधार पर 2.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टाईं पहुंच मार्ग 3.60 किलोमीटर लंबा है और इसके लिए 3.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मकरंदगंज-हरद्वाही-गुनौर मार्ग के चयनित 1.20 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों से सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा।
विकास को मिलेगा नया आधार
जानकारों के अनुसार, सड़क अधोसंरचना में यह निवेश पन्ना जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा। बेहतर सड़कों से किसानों और व्यापारियों को बाजार तक पहुंच आसान होगी, वहीं पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर, यह बजट पन्ना के लिए विकास का नया द्वार खोलने वाला साबित होगा
The Global India News 📰 TGIN
#KhajurahoLoksabha
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0