सीतापुर में अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न:नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अदा की गई नमाज, पुलिस बल तैनात रहा।

लहरपुर सीतापुर खबरें

Mar 14, 2026 - 10:40
 0  8
सीतापुर में अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न:नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अदा की गई नमाज, पुलिस बल तैनात रहा।

सीतापुर के लहरपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर के शहर बाजार चौराहा स्थित मरकज मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल रहमान ने नमाज अदा कराई, जबकि जोशी लाल चुंगी स्थित हजरत उमर फारूक मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद फहद ने नमाज पढ़ाई।

अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र की गुरखेत बाजार मस्जिद, मजाशाह मस्जिद, जोशी ताल मस्जिद, बिस्वां तिराहा गेट मस्जिद और शाहकुलीपुर मस्जिद सहित सभी प्रमुख मस्जिदों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस बल सुबह से ही क्षेत्र में गश्त कर रहा था और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील कर रहा था।

विशेष रूप से, क्षेत्र की प्रमुख मरकज मस्जिद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की, जिसके बाद अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ऐसे ही खबरें देखने के लिए बने रहिए 
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ।

14 मार्च 2026 की खबरें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news