बारात में लूटे पैसों के बंटवारे का विवाद हुआ जानलेवा, नोएडा में युवक की चाकू मारकर हत्या

Mar 14, 2026 - 15:17
 0  7
बारात में लूटे पैसों के बंटवारे का विवाद हुआ जानलेवा, नोएडा में युवक की चाकू मारकर हत्या
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद का फोटो

नोएडा के सेक्टर 11 में चढ़त के लूटे पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्याम के रूप में हुई है। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने श्याम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नोएडा सेक्टर 11 में लक्की बाथम अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं, जबकि पहली पत्नी से पैदा हुए दोनों बेटे पास में ही अलग रहते हैं। लक्की के अलावा बेटे भी मेहनत मजदूरी करते हैं। बड़ा बेटा श्याम और छोटा बेटा बृहस्पतिवार रात को झुंडपुरा में बारात में गए थे।

अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई। किशोर के पिता ने सात युवक और किशोर के खिलाफ सेक्टर 24 थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर चार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि घटना में शामिल दो बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पैसा बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

दोनों भाईयों के साथ सेक्टर 11 के रहने वाले दो बाल अपचारी, आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज भी शामिल हुए थे। वहां पर सभी ने चढ़त में पैसे भी लूटे थे। दोनों भाईयों का एक बाल अपचारी से लूटे पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था ।

बाल अपचारी ने दोनों भाईयों पर ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया था। यह बात घर लौटते समय अपने साथियों को भी बताया। बाल अपचारी ने आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज व अन्य बाल अपचारी के साथ मिलकर इस बात का विरोध किया तो श्याम और आसिफ उर्फ अत्थी में हाथापाई हो गई।

छह आरोपी कोर्ट में पेश

विवाद इतना बढ़ गया कि आसिफ ने गुस्से में श्याम पर चाकू से हमला कर दिया। पेट समेत कई जगह चाकू लगने पर श्याम लहुलूहान हो गया। आनन-फानन में लहूलुहान अवस्था में श्याम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने श्याम को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार दोपहर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

श्याम के पिता लक्की बाथम की शिकायत पर आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज व दो नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छह आरोपितों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Dr.Nikhil Raj 🧑🏻‍⚕️ I am A Reporter In The Global India news