सरायपाली के ग्राम मनकी में हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है। इस योजना ने पानी की आपूर्ति को घर-घर तक पहुंचाकर ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाया है, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार हुआ है और उनके दैनिक कार्यों में सुविधा आई है।
महासमुंद छत्तीसगढ़
महासमुंद छत्तीसगढ़, ग्राम मनकी में हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन की पहल से ग्रामीणों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है। अब गांव के 131 घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।
इस योजना के तहत लगभग 63.33 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण किया गया है और 2468 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ी है, बल्कि महिलाओं को दूर-दूर तक पानी लाने की परेशानी से भी मुक्ति मिली है।
The Global India News TGIN
रिपोर्टर टिकेश बरिहा जी
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0