पूरे देश में पेट्रोल डीजल के लिए घंटों तक करना पड़ रहा इंतजार देखिए भीड़ पूरी खबर।

ब्रेकिंग न्यूज़ Today .28 मार्च 2026

Mar 28, 2026 - 20:10
Mar 28, 2026 - 20:11
 0  8
पूरे देश में पेट्रोल डीजल के लिए घंटों तक करना पड़ रहा इंतजार देखिए भीड़ पूरी खबर।

आज पूरे भारत में पेट्रोल डीजल को लेकर लोग बहुत ही परेशान है समय पर उनको गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल नहीं मिल पा रह लोगों को लाइन में खड़े होना पड़ रहा है 

ओर इसका कारण विश्व युद्ध है ।

युद्ध विदेश में हो रहा लेकिन असर साफ भारत में दिख रहा है सरकार को इस विषय पर जल्द से जल्द कुछ न कुछ निर्णय लेना चाहिए ताकि जनता को इतना समस्याओं का सामना करना न पड़े ।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते तेल आपूर्ति की कमी को लेकर एलपीजी के बाद पेट्रोल पंप की किल्लत की अफवाह से मारामारी मची है। यूपी में पेट्रोल डीजल को लेने के लिए भीड़ जुटी। फ्यूल की कमी को लेकर लोग वाहनों की टंकी फुल कराने के साथ ड्रमों और अन्य कट्टी में भरवा रहे हैं। ये हालत न सिर्फ कानपुर, बल्कि हमीरपुर, उन्नाव, इटावा, फतेहपुर सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है।

भीड़ के पांच प्रमुख कारण

युद्ध लंबा खिंचने और लाकडाउन की अफवाहों के कारण लोग डरकर डीजल और पेट्रोल स्टोर करना चाहते हैं।

एलपीजी की किल्लत के कारण तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान और इकाइयां डीजल की अधिक खरीद कर रही हैं।

आयल कंपनियां एडवांस पेमेंट के बाद ही पंपों को टैंकर दे रही हैं। ऐसे में पंपों को बिल मैनेजमेंट में व्यावहारिक दिक्कत आ रही हैं।

गुरुवार को बैंकों में अवकाश रहा, जिससे कई डीलरों को बैंक में पैसा जमा कराने में भी समस्या आई और उनके कारण आर्डर नहीं लग पाए।

आयल डिपो से टैंकर आने में सामान्यत: चार से पांच घंटे लगते हैं, लेकिन प्रक्रिया बढ़ जाने के कारण 10 से 12 घंटे लग रहे हैं।

लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहते तब उन्हें पेट्रोल डीजल मिल पा रहा है।

The Global India News 

TGIN न्यूज पेट्रोल डीजल 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news