नागपुर महाराष्ट्र: मकान के विवाद मे देवरानी ने जेठानी पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
मकान के विवाद मे देवरानी ने जेठानी पर किया जानलेवा
हमला,महिला गंभीर रूप से घायल
नागपुर जिले के कलमेश्वर तहसील के अंतर्गत आने वाले सावंगी गाव मे घरेलू विवाद मे हिंसा का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां घर के एक छोटे से हिस्से के बटवारे के विवाद को लेकर एक देवरानी ने अपनी ही सगी जेठानी पर जानलेवा हमला कर दिया।
बीच बचाव करने गई जेठानी पर हमलाः-प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला का नाम वर्षा धरम माली है बताया जा रहा है की घटना के वक़्त छोटी देवरानी, नशे की हालत मे अपने बड़े जेठ के साथ गाली गलौज और विवाद कर रही थी। हंगामा बढ़ता देख बड़ी जेठानी वर्षा धरम माली मामले को शांत कराने और बीच बचाव करने के लिए वहां पहुँची, उसी दौरान जोश मे आकर देवरानी ने मिट्टी के गमले से वर्षा के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि वर्षा धरम माली के सिर पर घरी चोट आई और वे लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोपी देवरानी की हुई पहचानः पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मूताबिक, हमलावर देवरानी का नाम पूनम धरम माली बताया गया है, घटना के बाद घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल मे उपचार के लिए ले जाया गया, जहा उनके सिर पर पाती की गई है। फिलहाल कलमेश्वर पुलिस मामले के जाँच कर रही है
रिपोर्टरः धनराज टीटारे कलमेश्वर नागपूर
ब्यूरो रिपोर्टः द ग्लोबल इंडिया न्यूज़
The Global India News TGIN न्यूज
Today Breking News.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0