गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु! 13 साल से अचेत इस युवक पर फैसला सुनाते हुए भावुक हुआ सुप्रीम कोर्ट:

Up News

Mar 11, 2026 - 15:18
 0  1
गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु! 13 साल से अचेत इस युवक पर फैसला सुनाते हुए भावुक हुआ सुप्रीम कोर्ट:

UP News: सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 11 मार्च के दिन ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा को इच्छा मृत्यु दे दी है. बता दें कि हरीश राणा के माता-पिता ने ही सुप्रीम कोर्ट में बेटे को इच्छा मृत्यु दिए जाने की याचिका लगाई थी, जिसपर लंबी सुनवाई के बाद अब कोर्ट का ये बड़ा फैसला आया है. माना जा रहा है कि ये देश का ऐसा पहला मामला है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी है.

ये मामला साल 2013 का है. गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे. तभी वह हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे. इस घटना में उनसे सिर पर गंभीर चोट आई थी. तभी से वह कोमा में हैं. सालों तक बिस्तर पर रहने की वजह से उनके शरीर पर जख्म भी बन गए थे. 

बता दें कि ये फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हरीश के परिजनों, मेडिकल बोर्ड और केंद्र सरकार से लंबी और गंभीर चर्चा की. इसके बाद ही कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. आपको ये भी बता दें कि डॉक्टर्स के पैनल ने भी साफ कह दिया था कि हरीश के ठीक होने की उम्मीद अब ना के बराबर है.

The Global India News.. Subscribe.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Chief Director TGIN Managing Director TGIN news