महाराष्ट्र कामगार दिवस की वास्तविकता को प्रगट करना ।
नागपुर महाराष्ट्र न्यूज
1 मई 2026, सुदर्शन नगर वार्ड नं. 10, कलमेश्वर अखिल भारतीय मजदूर यूनियन द्वारा महाराष्ट्र कामगार दिवस को बड़े ही हर्ष और आनंद के साथ मनाया गया । वरिष्ठ अगवो नेताओं और कार्यकताओं और स्त्रोत गणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल हुआ ।
आदरणीय सचिन जी लीडर के द्वारा मंच संचालन किया गया । अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री जयसिंह जी कच्छवाह के करकमलों द्वारा मंजूर यूनियन का झंडा फहराया गया । और जय महाराष्ट्र गान के साथ सम्मानित किया गया । मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मुकेश जी गीचरे और वरिष्ठ कार्यकर्ता सजन जी तांबेकर के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । राष्ट्रीय कामगार दिवस के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ अगवेडॉ. राजीव पोतदार द्वारा मजदूरों के जीवन की वास्तविकता को अपने महत्वपूर्ण विचारों के द्वारा प्रकट किया
उन्होंने कहा हर एक मजदूर को सम्मान मिलना चाहिए ।
इसी तरह अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के महामंत्री जयसिंह जी कच्छवाह के द्वारा मजदूरों की दुर्दशा के विषय में जागृति के शब्दों को प्रकट किया ।उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूरों की समस्या का समाधान मिलने के लिए सरकार के साथ वाद - विवाद करने के लिए तैयार है ।
उन्होंने सरकार के कार्यों की ( श्रम साफल्य ) के द्वारा सरकार की प्रशंसा की और आदरणीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस जी को इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया ।
इसके साथ ही मजदूर यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ता बब्बूजी डागौर के द्वारा कामगार दिवस की और श्रमिक अधिकारों के विषय में अपने विचारों को प्रकट किया गया । भारत में एक मई कामगार दिवस की शुरुआत करने का श्रेय मद्रास को जाता है 1 मई 1923 को मद्रास में भारत का पहला मजदूर दिवस मनाया गया था समाज सुधारकों के निरंतर संघर्ष और दूरदर्शिता के कारण ही आज कामगारों को कानूनी सुरक्षा, निश्चित कार्य , समय और सामाजिक सम्मान प्राप्त है ।
इस कार्यक्रम में नगर सेवक श्री विनोद मुंडवाईक , भोजन मुक्ति मोर्चे के नेता श्री सुरेश जी डोंगरे, श्री प्रदीप गिचरे, सुरेश जी मधुमटके, सचिन जी गिचरे , सावनेर सफाई कामगार नरेश मतेल, नरेश वाघमारे, श्यामसुंदर समुंद्रे, प्रकाश जी मतेल , दिनेश जी बक्सरे, कमलेश्वर से सफाई कामगार अरुण रगड़े, प्रकाश मोगरे , युवराज गिचरे , दशरथ जी मतेल , राजू बक्सरे, श्यामराव राउत , खापा से धनराज जी मधुमटके और अन्य कामगार भाई और बहनों की उपस्थिति में कामगार दिवस को सफल बनने में सराहनीय योगदान दिया और कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0