सीतापुर रेउसा 21 खोये मोबाइल बरामद कर पुलिस ने धारकों को सौंपे ।
सीतापुर रेउसा:
रेउसा पुलिस ने 21 खोये मोबाइलों को बरामद कर उनके धारकों को सौंप दिया है। खोये मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे खिल उठे। बताते चले कि थानगांव, तंबौर, महमूदाबाद और रेउसा क्षेत्र के लोगों के मोबाइल खो गय े थे। जिसकी शिकायत लोगों ने सीईआईआर पर की थी। पुलिस ने 21 मोबाइलों को बरामद कर लिया है। इन मोबाइलों को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, सीओ बिसवां हर्षित चौहान एवं थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी ने उनके स्वामियो ं के सुपुर्द
कर दिया। इन बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 314497 रूपये बताई जा रही है। थाना रेउसा क्षेत्र के अंतर्गत आन े वाले विभिन्न गांवों के चौदह, थाना तंबौर क्षेत्र के दो, थाना थानगांव के चार एवं कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र का एक मोबाइल स्वामी शामिल है। मोबाइल स्वामियो ं द्वारा मोबाइल प्राप्त कर रेउसा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। उक्त मोबाइल बरामदगी पुलिस टीम मे ं थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार, शुभम राठौर, आरक्षी अमित यादव, निखिल शामिल रहे।
ऐसे ही खबरें देखने के लिए बने रहिए द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ के साथ।
The Global India News TGIN
Today Breking News.
आज की ब्रेकिंग न्यूज़।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0