मुरादाबाद में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपा हॉस्पिटल को सील कर दिया है।
मुरादाबाद में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपा हॉस्पिटल को सील कर दिया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल स्वीकृत मानचित्र के विपरीत संचालित किया जा रहा था। इसके साथ ही भवन में आवश्यक सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार हाल ही में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बढ़ी सतर्कता के बीच शहर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवा हॉस्पिटल की जांच की गई, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडीए ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की।
प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध निर्माण, मानचित्र के विपरीत संचालन और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जनहित और सुरक्षा सर्वोपरि है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य संस्थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
The Global India News
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0