बांदा: केन नदी में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज
केन नदी में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बांदा, 27 मार्च। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 24 मार्च को आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में तहसील बांदा के ग्राम अछरौड़ व उजरेहटा में बालू/मोरम के अवैध खनन व परिवहन की मिल रही शिकायतों की जांच के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के अनुपालन में 27 मार्च को खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर चालक नदी तल में ही लदी बालू/मोरम गिराकर मौके से फरार हो गए।
जांच के दौरान केन नदी तल में बने गड्ढों (पिट्स) की पैमाइश की गई, जिसमें कुल 5 पिट्स में 1988 घन मीटर बालू/मोरम का अवैध खनन एवं परिवहन पाया गया।
इस मामले में थाना मटौंध में 27 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा संख्या 0059/2026 दर्ज किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0