करूला में महिला से छेड़छाड़ का मामला उजागर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
03/08/2026
करूला में महिला से छेड़छाड़ का मामला उजागर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
News Reporter Azhar Malik
The Global India News TGIN.
मुरादाबाद जनपद की कटघर थाना पुलिस ने करूला रहमतनगर क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करूला निवासी जैनब पत्नी गुलफाम ने 28 जुलाई को थाना कटघर में तहरीर देकर बताया कि वह शाम लगभग चार बजे बाजार से अपने घर लौट रही थीं। घर के बाहर पहुंचते ही एक अज्ञात युवक ने उनके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना कटघर में मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 352 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर बाजार क्षेत्र तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मुकेश (28) पुत्र खांडे सिंह, निवासी ग्राम मिलक बसेरा खास, थाना कुन्दरकी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई।
इसके पश्चात पुलिस ने आरोपी को डबल फाटक पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
The Global India News Today
द ग्लोबल इंडिया न्यूज़ Today Breking.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0