अब निडर होकर प्रैक्टिस करेंगे इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक:
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नगर पंचायत वलीदपुर स्थित इलेक्ट्रो होम्योपैथी स्टडी सेंटर पर मंगलवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेन्टर प्रभारी तथा बोर्ड के सदस्य डा. अयाज अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त सीएमओ को महा. निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा गत 14 मार्च को एक पत्र लिखकर पुनः निर्देशित किया गया है कि पुनः वे भारत सरकार. *के आदेश तथा उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा के शासनादेश में जारी आद. 'शों का अनुपालन नियमानुसार कराना सुनिश्चित करायें। बताते चलें कि चार जनवरी के आदेश के अनुपालन में विभिन्न जिलों के सीएमओ ने कोई रूचि नहीं दिखायी। जिस पर बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी ने शासन को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात महानिदेशक द्वारा यह आदेश पुनः जारी किया गया। जबकि अब इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों को सीएमओ द्वारा परेशान नहीं किया जायेगा और वे अब अपना पंजीकरण कराकर निडर होकर प्रैक्टिस करें। इस अवसर पर अब्दुल अजीज, डा. नन्दलाल, डा. एसके जमा, डा.अबुलकैस, डा. नसीम, जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक दवाओं का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है 100% हर्बल होती है ।
The Global India News TGIN न्यूज
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0